महिला समेत तीन ने फांसी लगाई
Lucknow News - सरोजनीनगर में गुरुवार को नीतू श्रीवास्तव (40), शिव मोहन त्रिपाठी (22) और अजय (33) ने आत्महत्या की। नीतू अपने पति के पास से घर आई थीं, जबकि शिव मोहन नशे का आदी था। अजय का शव उसकी बहन ने पंखे से लटका...

सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर में गुरुवार को नीतू श्रीवास्तव (40) ने फांसी लगा ली। कुछ देर पहले ही वह बलिया में नौकरी कर रहे पति के पास से घर आई थीं। वहीं गौरी विहार में शिव मोहन त्रिपाठी (22) व पारा के डॉक्टर खेड़ा में प्लंबर अजय (33) ने फांसी लगा ली। तीनों मामले में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शराफतनगर निवासी एलआईसी एजेंट अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक इस समय बलिया में उनकी तैनाती है। गुरुवार शाम को नीतू बलिया से सरोजनीनगर स्थित घर आई थीं। अरविंद बलिया में ही थे। शाम को उन्होंने नीतू को कई बार फोन किया पर बात नहीं हो पाई।
इस पर उन्होंने रिश्तेदार प्रिंस को घर भेजा। प्रिंस घर पहुंचा उसने कई आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो नीतू का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। वहीं, सरोजनीनगर गौरी विहार में शिव मोहन त्रिपाठी (22) ने गुरुवार रात घर में फांसी लगा ली। वह नशे का आदी था। परिवार में छोटा भाई शिवा और एक बहन है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्लंबर ने फांसी लगाई पारा के डॉक्टर खेड़ा में शुक्रवार को प्लंबर अजय (33) ने फांसी लगा ली। बहन ने शव पंखे से तार के सहारे लटका देख परिवार को वालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक अवंति विहार निवासी अजय शुक्रवार दोपहर में नशे की हालत में घर आया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी बाहर न निकलने पर छोटी बहन कमरे में गई तो अजय फंदे से लटका हुआ था। अजय अविवाहित था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




