Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Suicides and Arrests in Lucknow Chef s Death and Elderly Suicides
नेपाली बावर्ची ने चाकू से खुद का गला रेता, मौत

नेपाली बावर्ची ने चाकू से खुद का गला रेता, मौत

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में विभूतिखंड में एक बावर्ची ने चाकू से खुद को गला काटकर आत्महत्या कर ली, जबकि पीजीआई और मोहनलालगंज में दो बुजुर्गों ने फंदे से लटककर जान दी। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, विकासनगर में करोड़ों की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Jan 07, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। विभूतिखंड में सीएम ग्रिड योजना के तहत काम करने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी के नेपाल निवासी बावर्ची ने मंगलवार दोपहर चाकू से खुद को गला काट लिया। लहूलुहान होकर वह वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने बावर्ची को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि नेपाल निवासी एम लाल वर्मा (35) कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के लिए खाना बनाते थे। बावर्ची एम लाल सिनेपोलिस मॉल के पास ही निर्माण साइड पर कमरे में रहते थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने सबके लिए खाना बनाया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से खुद की गर्दन काट ली।

जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। घटना को देख वहां मौजूद कर्मचारियों दहशत फैल गई। घटना के फौरन बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल एम लाल को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शाम को एम लाल की मौत हो गई। उनके पास मिले कागजात के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। जानकारी होने के बाद मृतक के पिता लीला शर्मा सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का दावा है कि बावर्ची ने पारिवारिक कलह के कारण ऐसा कदम उठाया है। मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। --------------------- महिला सहित दो बुजुर्गों ने फंदे से लटक कर दी जान लखनऊ। पीजीआई और मोहनलालगंज इलाके में एक महिला सहित दो बुजुर्गों ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक पीजीआई इलाके के बरौली खलीलाबाद निवासी 72 वर्षीय कुसुम देवी काफी दिनों से अस्थमा की बीमारी से ग्रसित थी। जिनका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक कुसुम देवी ने मंगलवार की रात कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजन जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुसुम देवी के दो पुत्र पंकज तिवारी और अंबुज तिवारी के साथ घर में रहती थीं। इसके अलावा मोहनलालगंज के जबरौली गांव निवासी 50 वर्षीय दयाशंकर ने बुधवार को घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ---------------- करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने कंपनी के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ऑर्डर कर करोड़ों की ठगी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के मुताबिक विकास नगर सेक्टर दो निवासी लोकेश उत्तर प्रदेश में एचपी कंपनी के कम्प्यूटर, लैपटॉप व प्रिंटर के वितरक हैं। उन्होंने अभिषेकपुरम, जानकीपुरम निवासी आशुतोष मिश्रा पर ऑलटेक सॉल्यूशन व इलेक्टोरेज इंडिया कंपनी के नाम पर 4.13 करोड़ के लैपटाप, कम्प्यूटर व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान खरीदकर उसका भुगतान न करने की तहरीर दी थी। 17 जुलाई को पुलिस ने आरोपी आशुतोष मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में नामजद आशुतोष कुमार मिश्रा के अलावा अनूप रस्तोगी, शोभित श्रीवास्तव व शशि प्रताप सिंह का भी नाम प्रकाश में आया है। इस मामले में बुधवार को चिनहट निवासी शोभित श्रीवास्तव को मल्हौर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;