पत्नी के न आने पर युवक ने जान दी
Lucknow News - लखनऊ में एक युवक सफी अहमद ने अपनी पत्नी के छह महीने से मायके में रहने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के फोन पर बात करने के बाद जब उसने घर आने का अनुरोध किया, तो पत्नी ने फोन काट दिया। इसके बाद सफी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह माह से अपने मायके में रह रही थी महिला पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ, संवाददाता। छह माह से पत्नी के मायके से घर न आने पर गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सालेह नगर निवासी सफी अहमद (25) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी परवीन और दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि सफी अहमद की पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद पत्नी परवीन अपने मायके चली गई। करीब छह माह बीते के बाद पत्नी मायके से नहीं आई। तो बुधवार को सफी ने पत्नी को फोन मिलाया। परवीन ने फोन पर बात की और घर न आने की बात की। गुरुवार सुबह उसने फिर से पत्नी को फोन मिलाया और घर आने की बात कही। इस पर परवीन ने फोन काट दिया। इसके बाद सफी कमरे में गए और पंखे से दुप्पटे के सहारे फांसी लगा ली। जब काफी देर हो गई तो छोटा बेटा सफी के कमरे में गया तो देखा कि पिता फंदे से लटक रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर सफी को फंदे से नीचे उतारा और लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


