सैरपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के सैरपुर में एक युवक का शव स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। युवक का नाम आबिद अली है और वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल फोन और ईयर फोन बरामद किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आत्महत्या के समय वह किसी से बातचीत कर रहा था।

सैरपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

लखनऊ,संवाददाता। सैरपुर में सोमवार रात करीब दो बजे युवक का शव स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस को स्टोर रूम से युवक का मोबाइल फोन मिला है। युवक के कान में ईयर फोन लगा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करते वक्त वह किसी से बातचीत कर रहा था।छठे मिल सीतापुर रोड निवासी नासिर अली फर्नीचर के ठेकेदार हैं। परिवार में पत्नी हजरा अंसारी, दो बेटे फिरदौस और आबिद अली (22), दो बेटियां है। बड़े बेटे फिरदौस ने बताया कि आबिद सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। सोमवार को मां और पिता बलरामपुर रिश्तेदारी में गए थे।

घर पर सिर्फ फिरदौस, उसकी पत्नी नाहिदा, छोटा भाई आबिद और दोनों बहनें फातिमा व मरियम थीं। रात में परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए। रात करीब दो बजे पत्नी नाहिदा और छोटी बहन फातिमा उठी तो देखा कि आबीद कमरे में नहीं था। फिरदौस नींद से उठा और स्टोररूम में चल गया। फिरदौस छत पर गया तो उसने जाल से देखा कि आबिद फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से स्टोर रूम के दरवाजे को तोड़ा। पुलिस ने पड़ोसियों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।आखिरी बार आबीद ने किससे बात कीपुलिस को आबिद के कमरे से मोबाइल मिला है। वह मोबाइल एक बक्से पर रखा हुआ था और ईयर फोन आबिद के दोनों कानों में लगी हुई थी। ऐसा लगा रहा है कि आबिद फांसी लगाते वक्त किसी से बात कर रहा था। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।