मोहनलालगंज में युवती ने की खुदकुशी
Lucknow News - मोहनलालगंज में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। परिवार ने सुबह जब उसे फंदे से लटका देखा, तो सभी चौंक गए। युवती ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और सोमवार रात सभी ने एक साथ खाना खाया था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज इलाके में सोमवार देर रात युवती ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जब भाभी की आंख खुली तो ननद को टीन शेड में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे लटका देखा तो वह चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जबतक परिजनों ने युवती को फंदे से नीचे उतारा। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गदियाना निवासी शाहदेव मजदूरी करते है। परिवार में पत्नी धनराजा, दो बेटे अशोक, रंजीत और दो बेटी पुष्पा और अनुष्का (18) थी।
मृतका के भाई अशोक ने बताया कि अनुष्का कक्षा आठ तक ही पढ़ी थी। सोमवार रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और सभी सोने चले गए। देर रात अनुष्का ने घर में लगे टीनशेड के कमरे में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब भाभी रेखा की आंख खुली। तो उसने देखा कि अनुष्का फंदे से लटकी हुई थी। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवकी के आत्महत्या करने की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुष्का ने फांसी क्यो लगाई। यह उन्हें भी पता नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


