फेसबुक लाइव के दौरान युवती ने दी जान, CRPF जवान पर दुष्कर्म का लगाया था आरोप

Dec 12, 2025 10:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - विभूति खंड इलाके में एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवती को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच जारी है और परिजनों को सूचना दी गई है।

फेसबुक लाइव के दौरान युवती ने दी जान, CRPF जवान पर दुष्कर्म का लगाया था आरोप

विभूति खंड इलाके में एक सीआरपीएफ जवान को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजवाने वाली युवती ने गुरुवार को फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी कर ली। मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतार अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से युवती के दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि युवती अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली थी। वह विभूतिखंड इलाके के विजयपुर में किराए के कमरे में रहती थी।

यहां वह पढ़ाई के साथ ही प्राइवेट नौकरी भी करती थी। युवती ने गुरुवार को फेसबुक पर लाइव के दौरान सुसाइड की बात कही तो मेटा की तरफ से अलर्ट जारी हुआ। तत्काल विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी गई। आठ मिनट के अंदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक को बुलाया गया। अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर युवती फंदे से लटक रही थी।

उसे फौरन फंदे से उतार कर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजन को बुलाया गया। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;