Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Suicide of Kusum in Malihabad Domestic Abuse Allegations Surface
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, शराबी पति करता था मारपीट

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, शराबी पति करता था मारपीट

संक्षेप:

Lucknow News - मलिहाबाद के हसनापुर गांव में कुसुम (32) ने आत्महत्या कर ली। उसके पति की शराब की लत के कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुसुम के भाई ने आरोप लगाया कि पति पैसे मांगता था और न देने पर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर कुसुम ने फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sat, 22 Nov 2025 05:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

हसनापुर गांव में गुरुवार देर शाम कुसुम (32) ने घर के पीछे बने टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका का पति शराब का आदी हैं। उसके एक बेटी और बेटा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि मुकेश अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता था और न देने पर कुसुम के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था। भाई के मुताबिक इसी प्रताड़ना से तंग आकर कुसुम ने फांसी लगाई।