
तेज रफ्तार वैन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी घायल
संक्षेप: Lucknow News - सैरपुर इलाके में रैथा रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार वैन ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक महिला, दो बेटियां, ऑटो व वैन चालक सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैरपुर इलाके में रैथा रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार वैन ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक महिला, दो बेटियां, ऑटो व वैन चालक सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पश्चिम गांव निवासी ऋतु रावत के मुताबिक मौसा परिवार के साथ गांव के मिथुन के ऑटो रिक्शा से घर आ रहे थे। तभी रैथा रोड पर सामने से आए तेज रफ्तार वैन चालक बसावन पुरवा निवासी पवन यादव ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में बाराबंकी के देवा इलाके के रेंदुआ पल्हरी निवासी सुखलाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे आयुष (12) को सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय आयुष की मौत हो गई। हादसे में सुखलाल की पत्नी पुष्पा देवी, बेटियां मुस्कान, लाडो चोटिल हो गईं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार पश्चिम गांव के अतुल को भी चोटें आई हैं। ऑटो चालक मिथुन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। वहीं वैन चालक को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




