हादसों में युवती सहित दो लोगों की मौत

Jan 11, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मोहनलालगंज, गाजीपुर व मड़ियांव इलाके में हुई घटनाएं लखनऊ, संवाददाता। तीन थाना क्षेत्रों में

हादसों में युवती सहित दो लोगों की मौत

तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे मोहनलालगंज, गाजीपुर व मड़ियांव इलाके में हुए हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पेपरमिल भकमपुर निवासी राजू (32) रविवार रात इंदिरानगर के नीलगिरी तिराहे से पंक्चर की दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसके भाई मंसूर अली ने बताया कि राजू सड़क क्रॉस कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। गंभीर रूप से घायल राजू को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए कार का पता लगाया जा रहा है।

इसी तरह मड़ियांव निवासी 21 वर्षीय इरम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थी। तभी क्षेत्र के ही गौरभीट के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बचने के लिए बाइक चालक भी अनियंत्रित हो गया। इरम बाइक से गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि परिवारिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव लेकर चले गए। कोई आरोप नहीं लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।