ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत ह

ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

निगोहा,लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया। जियो पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब चार बजे रायबरेली से लखनऊ की दिशा में चावल और गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर जा रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक नंबर यूपी 32 डब्ल्यूएन 8695 के चालक ने लापरवाही और अत्यधिक तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और घूमकर ट्रक के ठीक सामने आ गई। इससे दोनों वाहन टकरा गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में गंभीर चोटें

हादसे में सबसे गंभीर चोटें ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार 45 वर्ष, निवासी अमावा दोस्तपुर, बछरावां, रायबरेली को आईं। वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार की आकस्मिक मृत्यु से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने के लिए यह काम कर कर रहे थे। ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य व्यक्तियों मायाराम 60 वर्ष और राम हेतु 55 वर्ष को भी चोटें आईं। हालाँकि उनकी चोटें अपेक्षाकृत मामूली बताई जा रही हैं और दोनों का उपचार जारी है। वहीं ट्रक चालक रामबाबू 26 वर्ष, निवासी लालता खेड़ा, निगोहा, टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में फँस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

पुलिस का कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज तिवारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे हटवाया और बाधित यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामान्य प्रश्न

हादसे में किसकी मौत हुई?
हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार की मौत हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।