होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने निकला था इकलौता बेटा, हादसे में मौत, एक दिन पहले हुई थी बहन की शादी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के निगोहां में एक सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक अनुभव सिंह की मौत हो गई। उसकी चचेरे भाई कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। अनुभव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसके परिवार में शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने निकला था इकलौता बेटा, हादसे में मौत, एक दिन पहले हुई थी बहन की शादी

निगोहां(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां के भगवानपुर गांव के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक अनुभव सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गौरा करौंदी निवासी अनुभव सिंह रायबरेली में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने की तैयारी में था। रविवार सुबह वह अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से रायबरेली के लिए निकला।

दोनों काफी उत्साहित थे क्योंकि अनुभव लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जब दोनों निगोहां के भगवानपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुभव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कुलदीप को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।अनुभव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। छोटे से गांव से निकलकर सरकारी नौकरी पाने का उसका सपना था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। पिता राजेश सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं और बेटे की नौकरी उनके लिए एक बड़ा सहारा बनने वाली थी। मृतक के परिवार में पिता राजेश सिंह, मां शीला देवी और दो बहनें आकांक्षा व प्रिया हैं। बीते शनिवार को उसकी बहन आकांक्षा की शादी हुई थी और रविवार को विदाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। शादी की खुशियों के बीच आई इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।