तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के दुबग्गा में एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक अमृतलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विपुल कुमार द्विवेदी की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार

काकोरी,(लखनऊ)। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित हरदोई रोड पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। काकोरी थाने के इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे गोंडा के तबेपुर पतिजिया निवासी अमृतलाल अपने दोस्त प्रयागराज के महाराजपुर पिपरी जंघई निवासी विपुल कुमार द्विवेदी के साथ बाइक पर सवार होकर काकोरी से दुबग्गा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अंधे चौकी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी。

हादसे का विवरण

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे अमृतलाल का हेलमेट चकनाचूर हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बाइक चालक अमृतलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीछे बैठे विपुल कुमार द्विवेदी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक अमृतलाल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हादसे में कितने युवक घायल हुए?
हादसे में दो युवक घायल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।