हिट एंड रन : तिलक समारोह से लौट रहे युवक को रॉन्ग साइड कार ने मारी टक्कर, मौत, साथी घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय मोनू गौतम की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। मोनू तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे में उनका साथी रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी का दावा किया है।

हिट एंड रन : तिलक समारोह से लौट रहे युवक को रॉन्ग साइड कार ने मारी टक्कर, मौत, साथी घायल

रहीमाबाद, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय शटरिंग कारीगर मोनू गौतम की मौत हो गई। रहीमाबाद थाने के निकट राधे लाल ढाबे के सामने रात करीब दो बजे संडीला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान कर ली है।

तिलक समारोह में गया था मोनूमाल क्षेत्र के चमर खेड़ा गांव निवासी मोनू गौतम के पिता संजय ने बताया कि उनका छोटा बेटा मोनू सोमवार की शाम रहीमाबाद क्षेत्र के कुटी गांव में एक रिश्तेदारी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकला था। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। परिजनों को देर रात मोनू के फोन से ही घटना की जानकारी हुई। खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।रॉन्ग साइड बाइक को सामने से मारी टक्करपुलिस के मुताबिक रात करीब दो बजे मोनू और उसका साथी हरदोई के ढिकुन्नी निवासी रवि बाइक पर संडीला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रहीमाबाद थाने के निकट राधे लाल ढाबे के सामने संडीला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल मोनू और रवि को तत्काल सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। रवि को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।मोनू गौतम (22) पेशे से शटरिंग कारीगर था और अपनी मेहनत से परिवार का सहारा बना हुआ था। वह अविवाहित था। परिवार में मां सरिता देवी और बड़े भाई राहुल हैं। जो बेटा और भाई शाम को तिलक समारोह में शामिल होने गया था वह रात को लाश बनकर घर लौटा। मां सरिता देवी और भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। एक होनहार युवक की इस तरह असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।सीसीटीवी से कार की पहचान, एफआईआर दर्ज होगीरहीमाबाद कार्यवाहक प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार कार का नंबर और गाड़ी की पहचान कर ली गई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।