हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आए बुजुर्ग किसान, मौत
लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय किसान रामचरन की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल रामचरन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है।
निगोहां,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जान चली गई। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार की देर शाम खेत से घर लौट रहे रामचरन को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामचरन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र जमुना प्रसाद के अनुसार उनके पिता रायबरेली की दिशा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में उस वक्त आए जब वे हाईवे पार कर रहे थे।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामचरन के परिवार में पत्नी रामकली और पुत्र, हरिचंद, देशराज और जमुना प्रसाद हैं। बेटे ने निगोहां थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दर्ज कराई है।एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


