Lucknow News: चिकित्सा जगत में शोक
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: अम्बेडकरनगर के जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन हो गया। कैंसर की बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई है और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की।

Lucknow News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉ. डीपी वर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से अस्पताल परिवार ने एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक को खो दिया।सहकर्मियों ने डॉ. डीपी वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


