इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा अदिति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने जब उसे कमरे में देर तक नहीं देखा, तो दरवाजा खोला, जहां अदिति लटकी हुई मिली। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के आशियाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर योजना, रजनीखंड में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा अदिति ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर घर के अन्य सदस्यों ने जब अदिति को काफी देर से कमरे में बंद देखा तो उन्हें संदेह हुआ। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो भीतर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए — अदिति दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी।

परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया।बेहोश अदिति को परिजन तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर दौड़े और डॉक्टरों से उसकी जान बचाने की गुहार लगाई। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि अदिति की मृत्यु हो चुकी है और उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।आशियाना थाने के किला चौकी प्रभारी एसआई शुभम मेहंदियान ने बताया कि अस्पताल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।मृतका अदिति अपने माता-पिता के साथ दो बहनों और एक भाई सहित परिवार में रहती थी। विकास की बेटी अदिति पढ़ाई में लगी एक साधारण किशोरी थी, जिसने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। परिवार गहरे सदमे में है और पड़ोसी भी इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।