खेलते-खेलते छिन गई मासूम की मुस्कान, गेट के नीचे दबकर तीन साल की अन्वी की मौत, परिवार में कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। मात्र दो वर्षीय मासूम अन्वी

खेलते-खेलते छिन गई मासूम की मुस्कान, गेट के नीचे दबकर तीन साल की अन्वी की मौत, परिवार में कोहराम

लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। मात्र तीन वर्षीय मासूम अन्वी खेलते-खेलते घर के भारी लोहे के गेट के नीचे दब गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर पहले तक जो मासूम पिता के साथ खाना खा रही थी, उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मोहिद्दीनपुर निवासी सूरज अपनी पत्नी सीमा और दो बेटियों श्रेष्ठी (4) व अन्वी (3) के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अन्वी ने पिता के साथ खाना खाया और घर के बाहर खेलने निकल गई।

सुबह करीब नौ बजे अचानक भारी लोहे का गेट भरभराकर गिर पड़ा और नन्ही अन्वी उसके नीचे दब गई।

हादसे की सूचना पाते ही परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद अन्वी को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं चार साल की बड़ी बहन श्रेष्ठी बार-बार अपनी छोटी बहन को खोजती रही। उसकी मासूम बातें सुन वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल छाया हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।