सड़क हादसों में हिस्ट्रीशीटर और शिक्षिका समेत आठ की मौत
Lucknow News - -क्षेत्रीय पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम -कहीं

लखनऊ, संवाददाता।होली पर राजधानी में हुए सड़क हादसों में हिस्ट्रीशीटर और शिक्षिका समेत आठ लोगों की जान चली गई। ये हादसे इटौंजा, मदेयगंज, निगोहां, विकासनगर, गोसाईंगंज, माल, बंथरा और दुबग्गा थानाक्षेत्र में हुए। कहीं तेज रफ्तार वाहन काल बने तो कहीं बेकाबू स्कूटी डिवाइडर से टकराई।स्कार्पियो की टक्कर से मौतनगराम रोड स्थित एक फैक्टरी के पास स्कार्पियो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कासिमपुर निवासी सुनील (31) घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सुनील की मौत हो गई।
निगोहां एसओ अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि सुनील निगोहां थाने का हिस्ट्रीशीटर था।युवक की जान गईविकासनगर इलाके में होली मिलकर लौट रहे निजी कंपनी कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बालू अड्डा निवासी रवि सिंह (24) बुधवार को होली पर बहन बहन गुंजा से मिलने विकास नगर गया था। शाम करीब चार बजे लौटते समय कुर्सी रोड पैलेस के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर सिर लड़ने से रवि खून से लथपथ हो गया। राहगीरों की सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।बेकाबू बस ने बाइक सवार युवक को रौंदामदेयगंज स्थित शिया पीजी कॉलेज के सामने बुधवार को बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जीशान (35) निवासी खिन्नी चौराहा सआदतगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों जीशान को मृत घोषित कर दिया।बेकाबू वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौतमहोना रोड पावर हाउस के सामने बेकाबू वाहन की टक्कर से शिक्षिका गुड़िया की मौत हो गई। गुड़िया अस्पताल में भर्ती बीमार पति को देखने जा रही थी। जैसे ही वह महोना पावर हाउस के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रामा सेंटर में गुड़िया ने दम तोड़ दिया।गोसाईंगज में टहलने निकले बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्करगोसाईंगंज थानाक्षेत्र के चांद सराय निवासी छेदा (89) मंगलवार शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पुल के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छेदा को ट्रामा 2 पहुंचाया गया वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौतअतरौली के गडरियन खेड़ा निवासी सुमित होली खेलने के लिए होने वाली ससुराल चकई गांव बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह माल थाना क्षेत्र के पिपरी मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमित को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता संतराम ने बताया कि सुमित की शादी 14 मार्च को होनी थी।कंटेनर की टक्कर से जान गईमोहनलालगंज से जुनाबगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।गिट्टी पर फिसली बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौतकाकोरी स्थित खालिसपुर निवासी माता प्रसाद (70) हनुमंत धाम के पास एक निजी अस्पताल में लिफ्ट मैन थे। बेटे अमित ने बताया कि उनके पिता दो मार्च को दूसरे बेटे मिथुन के साथ दोपहर में ड्यूटी पर जा रहे थे रास्ते में दुबग्गा स्थित पावर हाउस स्थित एक ढाबे के पास रोड पर गिट्टी पड़ी थी। बाइक बेकाबू होकर फिसल गई और पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुबग्गा पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


