
नहर में डूबने से बालक की मौत
संक्षेप:
Lucknow News - लखनऊ के ईश्वरी खेड़ा में एक आठ वर्षीय बालक शिवम की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। रविवार शाम को शिवम नहाने गया था, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन...
Aug 10, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के ईश्वरी खेड़ा में रविवार को आठ वर्षीय बालक की नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। शिवम के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि वह ईश्वरी खेड़ा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे पास की नहर में शिवम नहाने गया था। नहाते समय शिवम का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


