दोस्ती में दे दी जान! देवर से सहेली की शादी कराना चाहती थी नीतू, परिवार ने किया इनकार तो कर लिया सुसाइड

Feb 13, 2026 02:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - रहीमाबाद में नीतू और शशि ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। नीतू अपने देवर से शशि का विवाह कराना चाहती थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। दोनों सहेलियों की गहरी दोस्ती थी और वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती थीं। शशि का रिश्ता टूट गया था, जिससे दोनों परेशान थीं।

दोस्ती में दे दी जान! देवर से सहेली की शादी कराना चाहती थी नीतू, परिवार ने किया इनकार तो कर लिया सुसाइड

रहीमाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर दो सहेलियों और शशि और नीतू की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि नीतू, सहेली शशि का विवाह अपने देवर से कराना चाहती थी। घरवालों ने इसके लिए इनकार कर दिया तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया। दोनों चाहती थीं कि अगर देवर के साथ साथी हो जाएगी तो वे फिर साथ एक ही घर में रह सकेंगी। बुधवार ग्राम सभा मनकौटी मजरे राजा खेड़ा निवासी सहेली नीतू (23) और शशि (20) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में गहरी दोस्ती थी। एक-दूसरे के बिना रह नहीं पा रही थीं। नीतू अपने देवर धनैया खेड़ा औरास उन्नाव निवासी रवि के साथ शशि की शादी कराना चाहती थी।

बुधवार को नीतू अपने देवर के साथ मायके राजा खेड़ा आई थी। कुछ देर बाद दोनों सहेलियां एक साथ गांव के बाहर निकली थीं। गांव से रेलवे लाइन करीब एक किलोमीटर दूर है। वहां तक पहुंचने में करीब आधा घंटा लगा होगा। ग्रामीणों ने बताया कि शशि का रिश्ता एक जगह टूट गया था। परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों सहेलियां परेशान रहती थीं। जन्मदिन पर पूरी रात रही थीं साथ कुछ दिन पहले शशि का जन्मदिन था। तब दोनों सहेलियां रात भर साथ रहीं और जश्न मनाया था। दोनों किसी भी कीमत पर एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहती थीं। इसीलिए मौत को गले लगा लिया।

पुलिस के मुताबिक गांव में शशि का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया, जबकि नीतू के ससुराल वाले उसका शव लेकर औरास चले गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTragic Double Suicide of Best Friends in Rahimabad Nitu and Shashi Jump in Front of Train
;;
;