
पत्नी के अंतिम संस्कार की थी तैयारी,पति फांसी पर झूला
Lucknow News - नवाबगंज के कानी बगिया मोहल्ले में पति-पत्नी के झगड़े के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पत्नी रेखा ने सोमवार को फांसी लगाई, जबकि पति मुकेश ने मंगलवार को पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान आत्महत्या की। घटना की...
नवाबगंज क्षेत्र के कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां झगड़े के बाद पति-पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को नाराज पत्नी फांसी पर झूल गई। मंगलवार को जब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी जिस बीच पति भी फांसी पर झूल गया। दोनों की मौत की भनक पुलिस को नहीं लगी। अंतिम संस्कार को गए शमशान से किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब तक पत्नी को गांव वाले आंग दे चुके थे। पति का शव पुलिस उठाकर पोस्टमार्टम को ले गई है।
घटना नवाबगंज कस्बे के कानी बगिया मोहल्ले की है यहां के निवासी मुकेश(32) व उसकी पत्नी रेखा (28) के बीच में किसी बात को लेकर सोमवार को लड़ाई हुई थी। रेखा दोपहर तीन बजे फांसी पर झूल गई। मायके वालों को सूचना दी गई तो उन्होंने आने की बात कही और इस बीच रात हो गई। कस्बे के इस संगीन मामले की भनक पुलिस को नहीं हुई। बताया जा रहा है कि रेखा के घरवाले सोमवार की शाम पयागपुर से पहुंचे तो मुकेश से उनकी मारपीट हो गई। जमीन और जेवरात के बंटवारे को लेकर रात भर हंगामा रहा। पुलिस ने तब तक शव पोस्टमार्टम को नहीं भेजा। मंगलवार की सुबह जब लोग रेखा को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को तैयार हाउे रहे थे इस बीच पति मुकेश भी फांसी पर झूल गया।
मोहल्लेवालों ने आननफानन में उसका भी शव शमशान पर ले जाने को तैयार कर दिया और ले भी गए। पहले पत्नी की चिता में आग लगाई। इस बीच पुलिस पहुंचे तो मुकेश के अंतिम संस्कार को रुकवा दिया और शमशान से शव उठा लाई। पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




