
मानसिक रोगी युवती का तालाब में मिला शव, जांच शुरू
Lucknow News - गुरुवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध हालात में तालाब में मिला। युवती बुधवार शाम से लापता थी और परिजन उसे मानसिक और मिर्गी रोगी बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि यदि कोई तहरीर आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध हालात में तालाब में मिला है। युवती बुधवार शाम से लापता थी। परिजनों उसे मानसिक और मिर्गी रोगी बता रहे हैं। आरोपों को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। काकोरी इलाके के बेहटा निवासी लक्ष्मण रावत के मुताबिक उनकी 26 वर्षीय बेटी रेनू रावत मानसिक रूप से कमजोर थी। उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। बताया कि बुधवार शाम रेनू घर पर थी। उसके बाद अचानक कहीं चली गयी।
अक्सर रेनू घर से बाहर निकल जाती थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह घर के पीछे तालाब में रेनू का शव उतराता मिला। परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मण के मुताबिक बेटी मकान के पीछे तालाब के किनारे बकरी बांधने जाती थी। संभावना है कि दौरा पड़ने से रेनू तालाब में गिर गयी और उसकी डूबने से मौत हो गई। थाने के अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




