बारात के लिए निकले युवक का शव नहर में मिला

Feb 05, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - गुरुवार सुबह नगराम थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव में कनेरी माइनर नहर में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। युवक की पहचान उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के निवासी शैलेंद्र के रूप में हुई। वह शादी में शामिल होने गया था। पुलिस ने बताया कि वह शराब का लती था और संभवतः गिरकर मरा।

बारात के लिए निकले युवक का शव नहर में मिला

घर से बारात के लिए निकले युवक का शव गुरुवार सुबह नगराम थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव कनेरी माइनर नहर में अर्धनग्न मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के पान कुंवरखेड़ा हिलौली निवासी गंगा प्रसाद किसान है। पिता ने बताया कि शैलेंद्र (26) तीन भाइयों में छोटा था। बुधवार को शैलेंद्र अपनी बड़ी भाभी के मायके की एक शादी में शामिल होने ग्राम कनेरी, थाना नगराम लखनऊ गया था। गुरुवार सुबह शैलेंद्र का शव नगराम थानाक्षेत्र के हसनपुर के पास माइनर नहर में पड़ा मिला।

शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पर पहंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने उन्नाव के मौरावां के पान कुंवर खेड़ा हिलौली निवासी शैलेंद्र के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की बड़ी भाभी का मायका गांव में है। पुलिस ने परिजनों से संर्पक किया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग हसनपुर पहुंचे। वहां बेटे शैलेंद्र के रूप में पहचान की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पूर्व में गांव में आना जाना था। वह शराब पीने का लती था। नगराम थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि शैलेंद्र शराब का लती था। वह रात में माइनर किनारे शौच के लिए गया होगा। वह पैर फिसलने से वह माइनर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कोई चोट नहीं दिखाई दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।