Lucknow News: बर्तन व्यापारी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: गोंडा/परसपुर, हिटी। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद रेक्सड़िया गांव के बर्तन व्यापारी विनोद साहनी

Lucknow News: बर्तन व्यापारी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा

Lucknow News: गोंडा/परसपुर, हिटी। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद रेक्सड़िया गांव के बर्तन व्यापारी विनोद साहनी का शव गुरुवार की देर रात करीब एक बजे एंबुलेंस से घर पहुंचा। शाम से ही परिवारीजन शव आने का इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर लखनऊ में धरना देने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोंडा स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पुलिस फोर्स की तैनाती देख कर उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति जमकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन और नाराजगी

सर्किट हाउस पर निषाद समाज पार्टी के करीब डेढ सौ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है।

स्थानीय ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

रेक्सड़िया गांव में शव पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इससे गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार दोपहर तक शव घर पर रखा रहा।

पूर्व मंत्री की मांगें

पूर्व मंत्री योगेश सिंह ने एसओ व चौकी इंचार्ज पर हत्या का केस दर्ज करने की उठाई मांग:

परसपुर। सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह शुक्रवार को विनोद साहनी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने करनैलगंज सीओ आनंद राय से भी काफी देर तक बातचीत की। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत सत्ता के संरक्षण में विनोद साहनी की हत्या की गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा निलंबित थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने दोनों पर घटना में षड्यंत्र का आरोप लगाया।

सामान्य प्रश्न

✦विनोद साहनी का शव कब घर पहुंचा?−
विनोद साहनी का शव गुरुवार की देर रात करीब एक बजे एंबुलेंस से घर पहुंचा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: बर्तन व्यापारी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा