लखनऊ: बीकेटी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Feb 13, 2026 01:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - बीकेटी में महिंगवा थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर एक वॉटर टैंक-ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक संजय उर्फ संजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखनऊ: बीकेटी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकेटी। महिंगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर चौराहे पर सामने से आ रहे वॉटर टैंक-ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक के सिर में काफी गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। हेलमेट चकनाचूर हो गया। मृतक की पहचान मुसपिपरी निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र राम प्रकाश रावत उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई । वही साथ मे बैठे सुरेश चंद्र भी घायल हो गये । वही सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवा पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।