बाइक पर सवार चार लोग ट्रैक्टर से टकराए, मासूम की मौत

बाइक पर सवार चार लोग ट्रैक्टर से टकराए, मासूम की मौत

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर के बजरंग चौराहे के पास बाइक पर सवार एक मासूम सहित

Dec 11, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर के बजरंग चौराहे के पास बाइक पर सवार एक मासूम सहित चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक पर बैठा बालक छिटकर कर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बाराबंकी के देवा निवासी सलीम अपने छह साल के बेटे हमजा व दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार को इंदिरानगर इलाके में बजरंग चौराहे से गुजर रहे थे। इस बीच उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक पर बैठा हमजा छिटकर कर सड़क पर जा गिरा। हेड इंजुरी के कारण की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंदिरानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि घायल सलीम के पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कार की टक्कर से पांच फिट उछल कर गिरे बाइक सवार इटौंजा, संवाददाता। थाना के महोना मार्ग पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग पांच फिट उछलकर गिरने के बाद घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीकेटी के शिवपुरी निवासी राम मोहन गुप्ता व इटौंजा के अकडरिया कला निवासी पीयूष द्विवेदी गुरुवार को महोना से लौट रहे थे। तभी इटौंजा तिकुनिया महोना मार्ग पर एक कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक कार में जा घुसी और उसपर सवार दोनों लोग लगभग 5 फुट उछलकर दूर जा गिरे। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।