
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
Lucknow News - मलिहाबाद में सब्जी बेचने के बाद बाइक से लौट रहे युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल सब्जी विक्रेता अजय गौतम (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना हिम्मतखेड़ा गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने अजय को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मलिहाबाद। थाना क्षेत्र में सब्जी बेचकर बाइक से लौट रहे युवक को सामने से जा रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। हिम्मतखेड़ा गांव निवासी अजय गौतम (19) सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार की शाम वह मधवापुर पावर हाउस के पास लगने वाली साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर घर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान हिम्मतखेड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि अजय घिसटकर कई मीटर दूर जा पहुंचा।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




