टक्कर के बाद बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, लोडर ने कुचला

Mar 02, 2026 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - इटौंजा में फ्लाईओवर के नीचे दो बाइकों की भिड़ंत में 35 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। राकेश और उसका साथी संदीप होली मनाने सीतापुर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राकेश सड़क पर गिर गया और पीछे से आई डाला ने उसे कुचल दिया। संदीप घायल है।

टक्कर के बाद बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, लोडर ने कुचला

इटौंजा में फ्लाईओवर के नीचे दो बाइकों की भिड़ंत में 35 वर्षीय राकेश औैर उसका साथी हवा में उछलकर सड़क पर गिरा। इस बीच पीछे से आए डाला ने राकेश को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। वह साथी के साथ होली मनाने के लिए अपने घर सीतापुर जा रहा था। राकेश मूल रूप से सीतापुर में संदना टॉडी पुरवा के रहने वाले थे। वह लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार दोपहर साथी संदीप के साथ बाइक से होली पर घर जा रहा था। इस बीच इटौंजा फ्लाईओवर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से राकेश और संदीप बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डाला ने राकेश को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर इटौंजा पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी संदीप की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। परिवारीजनों ने बताया कि राकेश के परिवारी में उसकी पत्नी गीता तीन बच्चे आकाश, राज और बेटी काजल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।