बेकाबू ट्रैक्टर ने बोर्ड परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को कुचला

Feb 25, 2026 01:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - टिकैतनगर में उफरौली गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में 17 वर्षीय कामिनी रावत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

बेकाबू ट्रैक्टर ने बोर्ड परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को कुचला

टिकैतनगर(बाराबंकी)। क्षेत्र के उफरौली गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को की चपेट में आने से बोर्ड परीक्षा देने जा रही बाइक सवार दो छात्राओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें हाईस्कूल की एक छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को आसपास के लोगों तथा मौके पर पहंुचे परिजनों ने तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। एक बाइक से दोनों सहेली जा रही थी हाईस्कूल की परीक्षा देने: थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सेखवापुर निवासी कामिनी रावत (17) पुत्री स्व. रामू रावत और ग्राम उफरौली निवासी जानसी वर्मा (17) पुत्री बबलू वर्मा अपने चचेरे भाई अभिषेक वर्मा (20) पुत्र रामतेज के साथ बुधवार की सुबह करीब सात बजे कस्बा टिकैतनगर स्थित बसंत कांति इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रही थी।

बताते हैं कि उफरौली के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सबसे पीछे बैठी कामिनी उछलकर ट्राली की पिछली पहिया के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा अभिषेक और जानसी भी हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती करवाया। जहां दोनों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। दस साल पहले ही हो चुका है पिता का देहांत: कामिनी के परिजनों ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व कामिनी के पिता रामू रावत की बीमारी से मौत हो गई थी। कामिनी की एक बहन और एक भाई है। भाई गुजरात में रहकर नौकरी करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।