श्रावस्ती:टोचन कर रही कार को डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

Feb 15, 2026 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - श्रावस्ती में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब कार को टोचन कर रहे थे तभी तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। घायलों को लखनऊ और बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

श्रावस्ती:टोचन कर रही कार को डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

श्रावस्ती। श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ स्थित बंजारनपुरवा के निकट शनिवार मध्यरात टोचन कर रही कार को डंफर ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को लखनऊ व दो को बहराइच रेफर किया गया है। गिलौला कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता उर्फ रवि (22) पुत्र जगदीश गुप्ता शनिवार को अपने दोस्त गिलौला निवासी आशीष (25) के साथ कार से बहराइच गया था। मध्यरात के करीब दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दुर्गा प्रसाद कार लेकर गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ के बंजारनपुरवा के निकट पहुंचा तभी कार खराब हो गई।

फोन करने पर रवि का भाई सुनील (25) गिलौला निवासी अपने दोस्त ओम प्रकाश गुप्ता (28) की कार लेकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसके साथ गिलौला निवासी आयुष सोनी (18) भी था। जैसे ही सभी कार को टोचन कर रहे थे। तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने कार को टक्कर मार दिया। घटना में ओम प्रकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गाप्रसाद, आशीष व आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में सुनील बाल बाल बचा। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गाप्रसाद को ट्रामा सेंटर लखनऊ व आशीष तथा आयुष को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक डंफर सहित भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।