लोधेश्वर जल चढ़ाने जा रहे कानपुर के युवक की मौत

Feb 10, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - कानपुर में दो दोस्त बाइक से लोधेश्वर जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान अमित पांडे के रूप में हुई है, जो राजनीति में भी सक्रिय थे।

 लोधेश्वर जल चढ़ाने जा रहे कानपुर के युवक की मौत

कानपुर से लोधेश्वर बाइक से जल चढ़ाने जा रहे दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर विभूतिखंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर संस्थान लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को भर्ती कर लिया। मंधना के राम नगर मोहल्ला निवासी महेंद्र पांडे परिवार के साथ रहते है। परिवार में पत्नी गीता और दो बेटे दीपक और अमित (30) कंप्यूटर सप्लाई का काम करता था।

बड़े भाई दीपक ने बताया कि अमित हर साल शिवरात्रि से पहले बाराबंकी लोधेश्वर जल चढ़ाने जाता था। अमित सोमवार की रात बाइक से अपने दोस्त आमोद बाजपेई के साथ बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर जल चढ़ाने के लिए निकले थे। वह फैजाबाद रोड स्थित जीएस लॉन के सामने पहुंचा था। कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में राम मनोहर संस्थान लेकर पहुंचे। वहां अमित को मृत घोषित कर दिया। साथी आमोद की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। पुलिस को मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि अमित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा का करीबी था। अमित की मौत की खबर मिलते ही विधायक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। चार साल पहले अमित का हुए था तलाक अमित का विवाह करीब पांच साल पहले कानपुर की ही एक लड़की से हुआ था। चार साल पहले दोनों का तलाक हो गया। अमित कंप्यूटर सप्लाई का काम करता था। परिवार में पिता महेंद्र कुमार पांडे मां गीता पांडे और भाई दीपक कुमार पांडे हैं। वही मृतक राजनीति में भी सक्रिय था। हेलमट पहनने के बाद भी दोनों के सिर पर लगी चोट मृतक के भाई दीपक ने बताया कि छोटा भाई सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से बाइक से लोधेश्वर जाने के लिए निकले थे। दोनों लोग हेलमट पहनकर घर से निकले। हादसा इतना भयानक था कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटे आई। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। आमोद की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।