Lucknow News: काकोरी के तालाब में नहाने के लिए कूदा युवक डूबा
Lucknow News: काकोरी के रेवरी गांव में बुधवार शाम को एक युवक तालाब में नहाते समय डूब गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन रात तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। युवक की पहचान बल्लू (35) के रूप में हुई है।

Lucknow News: काकोरी। रेवरी गांव में बुधवार शाम को नहाने के लिए तालाब में कूदा एक युवक डूब गया। युवक को तालाब में डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम के जरिए तालाब में युवक की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रात तक युवक का पता नहीं चला। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि स्थानीय रेवरी गांव में किसान बल्लू (35) बुधवार शाम को गांव में बने तालाब में नहाने के लिए कूदा था। इधर हो रही बारिश से तालाब में अधिक पानी भरा है। बल्लू तालाब में नहाते समय डूबने लगा।
उसने तालाबा से बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तालाब के गहरे पानी में तलाश की। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार रात तक तालाब में डूबा बल्लू टीम को नहीं मिला।


