थार पर लगी काली फिल्म उतारी, चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -ब्लैक फिल्म व हूटर के खिलाफ कई गाड़ियों का कटा चालान -आम वाहनों पर

थार पर लगी काली फिल्म उतारी, चालान

लखनऊ, संवाददातामुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एचसीएल चौकी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां मौके पर गुजर रही थार गाड़ी (यूपी 32 क्यूयू 8571) पर लगी काली फिल्म उतारकर चालान किया गया। अभियान के दौरान एसीपी ट्रैफिक राधारमण और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम मौके पर मौजूद होकर वाहनों की चेकिंग करते नजर आए।इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों को भी रोककर जांच की। चेकिंग के दौरान दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों पर लगी अवैध काली फिल्म मौके पर ही हटवाई गई।

साथ ही नियमों के विरुद्ध लगे हूटर और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के 2012 के आदेश के अनुसार कार के शीशों पर किसी भी प्रकार की बाहरी काली फिल्म लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है। पहली बार पकड़े जाने पर 500, दूसरी बार 1000 और तीसरी बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माने का प्रावधान हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।