Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTraffic Restrictions for Dr B R Ambedkar Mahaparinirvan Day Ceremony in Hazratganj
हजरतगंज चौराहा, विस मार्ग, बापू भवन की तरफ कल नहीं जाएंगे वाहन

हजरतगंज चौराहा, विस मार्ग, बापू भवन की तरफ कल नहीं जाएंगे वाहन

संक्षेप:

Lucknow News - डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हजरतगंज चौराहा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के कारण हजरतगंज, विधानसभा मार्ग और बापू भवन की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आपात स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

Dec 05, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हजरतगंज चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर शनिवार की सुबह छह बजे माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के कारण हजतरगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग और बापू भवन की तरफ वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। आपात स्थिति में वाहनों को अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। - चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जाएंगी। ये केकेसी से दाएं होकर छत्ता वाले पुल की तरफ से तथा कैसबाग की ओर जाने वाली बसें बर्लिंग्टन चौराहे से बाएं होते हुए पास होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

-कैसरबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहे से दाहिने चारबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगी। - सिकन्दरबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा की ओर नहीं जाएगा। यह चौराहे से बाएं मुड़ कर अथवा सहारागंज तिराहा होकर जाएगा। -रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से विधानसभा मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सिसेण्डी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा या बीएन रोड, लालबाग, कैसरबाग होकर जाएगा। - कैपिटल तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा या विधानसभा मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह लालबाग होकर जाएगा। - मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ न जाकर लालबाग होकर जाएगा। -अल्का तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जाकर डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा होकर जाएगा। -बन्दरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह गोल्फ क्लब चौराहा, जियामऊ मोड़ अथवा लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा। -गांधी सेतु (1090) चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा से दाहिने होकर जाएगा। - समतामूलक चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह डिगडिगा चौराहा होकर जाएगा। -अंबेडकर उद्यान चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह डिगडिगा चौराहा अथवा सहारा स्टेट तिराहा, नीरज चौक होकर जाएगा। -सहारा शहर से अंबेडकर उद्यान चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह डिगडिगा चौराहा अथवा सहारा स्टेट तिराहा, नीरज चौक होकर जाएगा।