Lucknow News: कानफोड़ू साइलेंसर लगे 33 वाहनों के कटे चालान, 28 सीज
Lucknow News: लखनऊ में, ट्रैफिक पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कानफोड़ू साइलेंसर वाले 33 वाहनों का चालान किया और 28 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। इस अभियान में 712 वाहनों के चालान काटे गए और अवैध टैक्सियों के 35 वाहनों को सीज किया गया। आगे भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Lucknow News: लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहे कानफोड़ू साइलेंसर वाले वाहन चालकों की खैर नहीं। बुधवार से एक बार ट्रैफिक पुलिस चौराहे-तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां ध्वनि प्रदूषण से आम लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए मोडिफाइड यानी अवैध रूप से दो पहिया वाहनों में लगाए गए साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 33 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 28 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त करते हुए एक वाहन को सीज किया गया।
चालान प्रक्रिया
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने अपील की है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मोडिफिकेशन न कराएं, विशेषकर साइलेंसर में बदलाव से बचें। नियमों का उल्लंघन करने पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नो पार्किंग में चालान
नो पार्किंग में पार्किंग पर 712 वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को शहर के चौराहे और तिराहे पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे नो पार्किंग में पार्किंग पर 712 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान अवैध टैक्सियों के खिलाफ चेकिंग में 35 वाहनों को सीज किया गया। इस बीच ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ करने वाले चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल 3570 चालान किए गए, जिसमें बगैर हेल्मेट में 1368, बगैर नंबर प्लेट और डिजाइनदार नंबर प्लेट 137, बिना बीमा के 61, उल्टे दिशा से आने वाले वाहनों में 450, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी में 85 लोग पकड़े गए।


