स्कूलों के पास जाम से निजात दिलाएंगे मार्शल

Mar 01, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - सख्ती -स्कूल प्रबंधन की ओर से तैनात मार्शलों की ट्रेनिंग शुरू -हजरतगंज, गोमतीनगर, महानगर और

स्कूलों के पास जाम से निजात दिलाएंगे मार्शल

सख्ती -स्कूल प्रबंधन की ओर से तैनात मार्शलों की ट्रेनिंग शुरू -हजरतगंज, गोमतीनगर, महानगर और चारबाग में लगता है जाम लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता स्कूल में दोपहर की छुट्टी के बाद लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। यातायात विभाग ने उच्च न्यायालय के सख्त आदेश के बाद उन 20 स्कूलों को चिन्हित किया है, जहां छुट्टी के बाद भीषण जाम में फंसकर वाहन सवार ही नहीं राहगीर भी परेशान होते हैं। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश में शहर में स्कूलों के छुट्टी के समय ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक मार्शलों की ट्रेनिंग शुरू की है।

स्कूलों की ओर से तैनात किए जाने वाले मार्शलों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार से पुलिस लाइन में की गई है। प्रशिक्षण में 20 स्कूलों के 170 ट्रैफिक मार्शलों ने हिस्सा लेकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी ली और ट्रैफिक संचालन से जुड़े बिंदुओं पर प्रशिक्षित किए गए। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि गोमतीनगर, महानगर, चारबाग, हजरतगंज, ठाकुरगंज इलाके के बड़े स्कूलों में छुट्टी के बाद ट्रैफिक कंट्रोल में बड़ी परेशानी हो रही थी। अभी स्कूलों में या तो छुट्टी चल रही है या परीक्षा चल रही है। इसलिए छात्रों की संख्या कम होने से जाम की स्थिति नहीं बन रही हैं। अभी से स्कूल प्रबंधन की ओर से तैनात किए गए मार्शलों को ट्रैफिक कंट्रोल करने का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में स्कूल खुलने के बाद ट्रैफिक जाम से राहत मिलने पर नजर आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।