पॉलिटेक्निक से वेव तक अंडरपास बने
Lucknow News - लखनऊ के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विधानसभा में लखनऊ पूर्वी क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या को उठाया। उन्होंने लखनऊ–अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक चौराहे से वेव सिनेमा की ओर एक अंडरपास के निर्माण की मांग की, जिससे नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं को जाम से राहत मिलेगी।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधानसभा के बजट सत्र में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सदन में अपने संबोधन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि लखनऊ–अयोध्या मार्ग से पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए 1090 चौराहा, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल एवं विधानसभा मार्ग तक पहुंचने में आम नागरिकों, स्कूल बसों, नौकरीपेशा लोगों तथा एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि लखनऊ–अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक चौराहे से वेव सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सुव्यवस्थित अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जिससे गोमती नगर रेलवे स्टेशन, लोहिया अस्पताल, मिठाई वाला चौराहा, 1090 चौराहा, विधानसभा मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक निर्बाध एवं त्वरित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


