कस्बे में रेंग-रेंगकर वाहन गुजरने को मजबूर

Feb 09, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मोहनलालगंज में पिछले तीन-चार दिनों से वाहनों का जाम बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने कानपुर जाने वाले रास्ते को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर पंचायत बनने के बाद भी पार्किंग की जगह का चयन न होने से जाम की समस्या बनी हुई है।

कस्बे में रेंग-रेंगकर वाहन गुजरने को मजबूर

मोहनलालगंज। संवाददाता बीते तीन-चार दिनों से मोहनलालगंज कस्बे से गुजरने वाले वाहनों को काफी समय लग रहा है। जाम के हालात के चलते कस्बे से गुजरने वाले वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं। शाम होते ही समस्या बढ़ जाती है। कस्बे में लगने वाले जाम से निपटने के लिए मोहनलालगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले कानपुर जाने वाले रास्ते को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को समाधान नहीं मिल पा रहा है। सोमवार दोपहर को भी जाम की समस्या बनी रही। कुछ लोगों ने जाम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद भी पार्किंग के लिए जगह का चयन न होने से समस्या बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।