Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTraffic Jam Continues at Awadh Crossing Due to Broken Water Pipeline
अवध चौराहे पर डायवर्जन 15 दिन और बढ़ा

अवध चौराहे पर डायवर्जन 15 दिन और बढ़ा

संक्षेप:

Lucknow News - अवध चौराहे पर जाम की समस्या का समाधान अभी नहीं हुआ है। 25 दिन पहले टूटी पेयजल पाइपलाइन को ठीक नहीं किया जा सका है, जिसके कारण ट्रैफिक डायवर्जन को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। निर्माण कार्य में लगी कंपनी को पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए और समय दिया गया है।

Dec 19, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अवध चौराहे पर लोगों को अभी जाम से निजात नहीं मिलेगी -क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन नहीं की जा सकी दुरुस्त लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अवध चौराहे से होकर गुजरने वाले लोगों को अभी जाम की समस्या से निजात नहीं मिलने वाली। यहां 25 दिन पहले क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका। ट्रैफिक पुलिस ने समस्या को देखते हुए यहां पर रूट डायवर्जन को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अवध चौराहे पर निर्माणाधीन अंडरपास में बॉक्स पुशिंग के दौरान 24 नवंबर की रात पेयजल पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके चलते पानी का तेज बहाव होने लगा और यहां की मिट्टी बहने लगी, जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी।

यह देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आलमबाग की तरफ आने वाले मार्ग को बंद कर दिया। इसका असर पारा और वीआईपी रोड पर भी पड़ा। दोनों ही रोड पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया और जाम लगने लगा। यह देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यहां रूट डायवर्जन लागू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को निर्माण कार्य में लगी कंपनी दुरूस्त नहीं कर सकी है। लिहाजा, कंपनी को पंद्रह दिन का और समय दिया गया है। इस दौरान पूर्व में जारी डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन लागू रहेगा- -कानपुर से आलमबाग की ओर जाने वाले वाहन अवध चौराहा के बजाए शहीद पथ तिराहा होकर जाएंगे -पारा से आने वाले वाहन अवध चौराहा, आलमबाग के बजाए तिकोनिया तिराहा होकर जाएंगे -सीतापुर से आने वाले वाहन इंदौरा से किसानपथ होकर होकर जाएंगे -कानपुर की ओर से आने वाले वाहन दरोगा खेड़ा से किसान पथ होकर गुजर सकेंगे -मौदा मोड़ और जीरो प्वाइंट से भारी वाहन किसान पथ होकर गुजरेंगे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;