भूसे की तरह भरी मिलीं सवारियां, 125 वाहन सीज
- पूरे शहर में चला सेफ राइड अभियान, 1002 आटो व ईरिक्शा का चालान

- पकड़े गए वाहनों में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजा गया
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
भूसे की तरह सवरियां भरे ऑटो चालक को बुधवार देर शाम पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने हजरतगंज चौराहे पर रोका। चालक ने सेफ राइड रजिस्ट्रेशन का पत्र भी ऑटो पर आगे नहीं चिपका रखा था। न ही क्यूआर था। उसे तत्काल सीज कर दिया। इसके साथ ऑटो में बैठी एक वृद्ध महिला और अन्य सवारियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य तक भेजा। अभियान के दौरान बुधवार शाम तक शहर के विभिन्न इलाकों में 125 ऑटो और ई-रिक्शा सीज किए गए जबकि 1002 वाहनों का चालान किया गया।
डीसीपी रवीना त्यागी का अभियान
डीसीपी रवीना त्यागी शाम करीब सात बजे हजरतगंज चौराहे पर पुलिस बल के साथ पहुंची थी। महानगर की ओर से आ रहे ऑटो संख्या यूपी 32 डब्ल्यू एन-8635 को रोका। ऑटो में दो सवारियां आगे और चार पीछे ठसाठस बैठी थी। डीसीपी ने चालक से लाइसेंस मांगा। उसने लाइसेंस दे दिया। सेफ राइड रजिस्ट्रेशन की डिटेल मांगी। चालक नहीं दे सका। इसके बाद ऑटो सीज कर दिया। इसी तरह ऑटो नंबर यूपी 32 क्यूटी 0528 के चालक हीरा लाल को रोका। चारबाग की ओर से आ रहे ऑटो चालक मोहम्मद रईश रोका गया। दोनों का रजिस्ट्रेशन नहीं था। दोनों गाड़ियां सीज की गई। इस तरह शहर भर में चले अभियान के दौरान ऑटो-ई-रिक्शा मिलाकर करीब 40 वाहन सीज किए गए। 100 से अधिक का चालन हुआ।
वृद्धा को मदद
डीसीप ने वृद्धा को दिया सहारा, सिपाही ने पकड़ा बैग :
अभियान के दौरान आटो से उतरी वृद्धा को चलने में दिक्कत हो रही थी। डीसीपी ने उन्हें सहारा दिया और एक सिपाही को उनका बैग पकड़ा दिया। सड़क के दूसरी तरफ सहारे से वृद्धा को भेजा। इसके बाद दूसरे वाहन से उन्हें गंतव्य तक भेजा। पुलिस का यह उदार चेहरा देखकर वृद्धा ने डीसीपी और सिपाही को आशीष दिया।
सीज किए गए वाहनों की व्यवस्था
वृंदावन कॉलोनी स्थित ग्राउंड में खड़े किए जाएंगे सीज वाहन :
अभियान के दौरान सीज किए गए आटो-ई-रिक्शा को वृंदावन कॉलोनी स्थित एक ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद जबतक चालक अपना और वाहन का सेफ राइड प्रोजेक्टर के तहत सत्यापन नहीं करा लेंगे तबतक वाहनों को रिलीज नहीं किया जाएगा।
.......................
प्रोजेक्ट सेफ राइड के अंतर्गत सभी ई-रिक्शा चालकों को अवगत कराया गया कि उनका पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। परियोजना का उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन सुनिश्चित करना, यात्रियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
रवीना त्यागी, पुलिस उपायुक्त यातायात
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


