तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों के आसपास ट्रैफिक बदला रहेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों के आसपास वाहनों का ट्रैफिक बदला रहेगा। यातायात विभाग की ओर से शहर के कई स्थानों के लिए डायवर्जन प्लान सोमवार रात से मंगलवार रात तक लागू रहेगा। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल कर सकेंगे।

तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों के आसपास ट्रैफिक बदला रहेगा

तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों के आसपास वाहनों का ट्रैफिक बदला रहेगा। यातायात विभाग की ओर से शहर के कई स्थानों के लिए जारी किया गया डायवर्जन प्लान सोमवार की रात से शुरू होकर मंगलवार की रात तक लागू रहेगा। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करके गंतव्य की ओर पहुंच सकेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान किसी प्रकार की समस्या पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। इधर रास्ता बंद रहेगा

रास्ता बंद रहेगा

-मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

Voice of UP

-इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से कोई भी वाहन हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नही जाएगा।

-परिवर्तन चौक चौराहा से कोई भी वाहन हनुमान सेतु मंदिर की ओर रोक रहेगी।

-सुशीला स्मृति वाटिका से कोई भी वाहन हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नही जा सकेगा।

-छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर वाहन नहीं जा सकेगा।

-अल्कापुरी तिराहा से कपूरथला चौराहा की ओर निजी व भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

-क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे

-मोतीमहल तिराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।

-इक्का तांगा स्टैंड से आ रहे वहन डालीगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य को पहुंचेंगे।

-केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज अथवा अशोकलाट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-निशातगंज, गोल मार्केट, संकल्पवाटिका, सिकन्दरबाग चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

-अयोध्या रोड से वाहन वायरलेस चौराहा, पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होते हुए जा सकेंगे।

-ययातायात अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर आठ होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा होते हुए केडी बाबू स्टेडियम तिराहा होकर वाहन जा सकेंगे।

सामान्य प्रश्न

तीसरे बड़े मंगल पर ट्रैफिक डायवर्जन कब तक लागू रहेगा?
यह सोमवार की रात से शुरू होकर मंगलवार की रात तक लागू रहेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।