Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन: कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो-एंट्री

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सोमवार को शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों के लिए रास्ते में प्रतिबंध होंगे। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। कार्यक्रम के चलते एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों को छूट दी जाएगी।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन: कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो-एंट्री

Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनज़़र सोमवार को राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी, बड़े और व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार, बंथरा स्थित जुनाबगंज तिराहे से दरोगाखेड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सिसेंडी तिराहे के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं बंथरा बाजार से दरोगाखेड़ा जाने वाले बड़े वाहनों का संचालन बंथरा थाना तिराहा और बिजनौर चौराहा होकर कराया जाएगा。

यातायात नियम

दरोगाखेड़ा से स्कूटर इंडिया, स्कूटर इंडिया से गौरी बाजार तथा गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की ओर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को किसान पथ, बिजनौर थाना और नहर तिराहा के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

भारी वाहनों के लिए मार्ग

सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, सुल्तानपुर और रायबरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन किसान पथ से कानपुर रोड की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनके लिए बिजनौर अंडरपास, सिसेंडी मोड़ और जुनाबगंज तिराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं नादरगंज तिराहे से सैनिक स्कूल तिराहे की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को अमौसी रेलवे स्टेशन रोड से होकर गुजरना होगा।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन तथा आवश्यकता पड़ने पर स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, समय से पहले घर से निकलने तथा डायवर्जन वाले मार्गों पर यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि उद्घाटन समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

सामान्य प्रश्न

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन कब लागू होगा?
ट्रैफिक डायवर्जन सोमवार को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।