Lucknow News: पेज 3: आज कानपुर रोड पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: डायवर्जन लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के

Lucknow News: पेज 3: आज कानपुर रोड पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Lucknow News: डायवर्जन लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ मार्गों का ट्रैफिक दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बदला रहेगा। इस दौरान भारी वाहन सवार वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल कर सकेंगे। निजी वाहनों पर रोक नहीं रहेगी। इमरजेंसी होने पर प्रतिबंधित मार्ग से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, फायर के वाहन और शव वाहन गुजर सकेंगे। इसके लिए टैªफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इधर बंद रहेगा

-जुनाबगंज तिराहा से दरोगाखेड़ा की तरफ भारी वाहन नहीं जाएंगे।

-बंथरा बाजार से दरोगाखेड़ा की तरफ बड़े वाहन नहीं जा सकेगा।

-दरोगा खेड़ा से स्कूटर इण्डिया की तरफ भारी वाहन पर रोक रहेगी।

-स्कूटर इंडिया से गौरी बाजार की तरफ भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

-गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की तरफ भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

-नादरगंज तिराहा से सैनिक स्कूल तिराहा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

इधर से जाएं

-जुनाबगंज से दाहिने सिसेण्डी तिराहा होकर वाहन सवार जा सकेगा।

-बंथरा थाने के सामने तिराहा से दाहिने बिजनौर चैराहा से जा सकेंगे।

-स्कूटर इंडिया से आ रहे वाहन किसान पथ होकर जा सकेंगे।

-गौरी बाजार से वाहन सवार बिजनौर थाना होते हुए जा सकेंगे।

-कार्यक्रम स्थल के पहले यू-टर्न लेकर नहर तिराहा होकर जाएं।

-नादरगंज तिराहा से दाहिने अमौसी रेलवे स्टेशन होते जा सकेंगे।

किसान पथ से कानपुर रोड पर वाहन प्रतिबंधित, जुनाबगंज से जा सकेंगे

सीतापुर, हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी व बड़े कामर्शियल वाहन किसानपथ रैंप से कानपुर रोड पर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बिजनौर अंडरपास से दाहिने सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे। सुल्तानपुर, फैजाबाद व रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी जुनाबगंज तिराहा से बाएं होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान यातायात व्यवस्था में क्या बदलाव होगा?
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ मार्गों का ट्रैफिक दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बदला रहेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।