अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री बैन, चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान रहेगा प्रतिबंध
Lucknow News - अयोध्या में चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन 31 अक्टूबर तक और फिर 1 से 2 नवंबर तथा 4 से 5 नवंबर तक रहेगा।

अयोध्या में चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। अलग-अलग जिलों से आकर लखनऊ होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहन अलग-अलग रास्तों से जाएंगे। डायवर्जन गुरुवार की शाम छह बजे से 31 अक्टूबर को सुबह 08:00 बजे या परिक्रमा खत्म होने तक रहेगा। इसके बाद एक नवंबर को शाम 06:00 से 02 नवंबर को सुबह 08:00 बजे या परिक्रमा समाप्ति तक और 04 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से 05 नवंबर रात 11.00 बजे तक लागू रहेगा।
किसी चिकित्सा संबंधी इमरजेंसी में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को अनुमति मिलेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
घर से निकलने से पहले देख ले रूट डायवर्जन
1-कानपुर से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन कानपुर से फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
2-उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि की ओर जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन दही चौकी से पुरवा, मौरावा, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे। इसके अलावा कानपुर, उन्नाव (ललऊखेड़ा) से बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर भी जा सकेंगे।
3-सीतापुर से गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन चाहलारी होते हुए बहराइच से गोण्डा/बलरामपुर होकर जाएंगे। इसके अलावा इटौंजा, कुमरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होकर भी जा सकेंगे।
4-हरदोई से गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन हरदोई से लखनऊ के मलिहाबाद, इटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जाएंगे।
5-सुल्तानुपर रोड/हैदरगढ़ (जनपद बाराबंकी) की तरफ से आने वाले भारी वाहन सुल्तानपुर रोड से गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।
6-रायबरेली रोड से गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाली बसें/बड़े/भारी वाहन बछरांवा से हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




