Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTraffic Diversion for Assembly Session in Hazratganj Special Allowances for Emergency Vehicles
घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें! विधानसभा सत्र के चलते आज ट्रैफिक रूट में होगा यह बदलाव

घर से निकलने से पहले यह पढ़ लें! विधानसभा सत्र के चलते आज ट्रैफिक रूट में होगा यह बदलाव

संक्षेप:

Lucknow News - सोमवार को विधानसभा सत्र के कारण हजरतगंज से विधानभवन तक रास्ता बदला रहेगा। कई रास्तों से वाहनों को गंज की ओर आने से रोका जाएगा। आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Feb 09, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

विधानसभा सत्र के चलते सोमवार को हजरतगंज होकर विधानभवन तक रास्ता बदला रहेगा। इस दौरान विभिन्न रास्तों से वाहनों के गंज की ओर आने पर रोक रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रतिबंधित मार्गों पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को छूट रहेगी। ऐसे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस रास्ता देगी। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान किसी घटना या अन्य समस्या होने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। बंदरियाबाग चौराहा से वाहन राजभवन, हजरतगंज, जीपीओ मोड़, विधानसभा नहीं जा सकेंगे । रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर वाहन पर रोक रहेगी ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महानगर की तरफ से आने वाली बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज से विधानसभा की ओर नहीं जाएगी। चारबाग की तरफ रोडवेज व सिटी बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल होकर विधानसभा नहीं आ सकेंगे -गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज व सिटी बसें सिकन्दरबाग होकर विधानसभा नहीं जाएगी । हिन्दी संस्थान से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर बाइक और कार नहीं जा सकेगी। यह वाहन चालक लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे ।

इसी प्रकार से पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने जा सकेंगे। कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेंगे। बसें बैकुण्ठ धाम, 1090 बन्दरियाबाग, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे। वाहन चालक सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।