भीड़ नियंत्रित करने के लिए किया डायवर्जन बन रहा जाम का कारण

Feb 28, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ में होली के दौरान चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने डायवर्जन लागू किया है। लखनऊ जंक्शन तिराहे पर वाहनों का जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को ट्रेन छूटने के डर से वाहनों को छोड़ना पड़ रहा है।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए किया डायवर्जन बन रहा जाम का कारण

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली पर उमड़ रहे रेल यात्रियों और उन्हें लेकर आने वाले वाहनों से हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारबाग स्टेशन प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन तिराहे के पास डायवर्जन लागू कर दिया है। यह जाम का सबसे बड़ा कारण बनने लगा है। स्थिति यह है कि प्रीमियम ट्रेनों के समय यहां पर काफी देर तक वाहन फंस रहे हैं। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों को मजबूरी में यहीं वाहनों को छोड़ना पड़ रहा है। चारबाग स्टेशन प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन और कैब वे की तरफ से रिजर्वेशन सेंटर की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया है।

यहां पर आने वाली सड़क को बैरेकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते चारबाग आने वाले वाहनों का भी जंक्शन तिराहे से वापस मुड़कर आने का रास्ता बंद हो गया है। यही स्थिति लखनऊ जंक्शन स्टेशन और कैब वे से होकर प्लेटफार्म पर जाने वाले वाहनों के साथ भी है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में लखनऊ जंक्शन के सामने से मेट्रो स्ट्रेशन के नीचे से होते हुए चारबाग मेन रोड पर जाना पड़ रहा है। मेन रोड पर निकलते समय अतिक्रमण से रास्ता संकरा है। ऐसी स्थिति में जंक्शन के सामने वाहनों का दबाव पड़ रहा है और चारबाग स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तक वाहनों की कतार लग रही है। बस अड्डा से घूमकर लौटने से मुख्य सड़क पर भी जाम रवींद्रालय की तरफ लौटने वाले वाहनों को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग के कारण लखनऊ जंक्शन के सामने से मेट्रो स्टेशन के बगल से होते हुए मुख्य सड़क पर निकलना पड़ रहा है। यहां से बाएं होकर चारबाग बस अड्डा की तरफ वाहन जा रहे हैं और वहां से यू टर्न लेकर रवींद्रालय जाने वाली सड़क पर मुड़ रहे हैं। यहां यू टर्न लेने के दौरान भी वाहन फंस रहे हैं। पहले से ही यह सड़क अतिक्रमण के कारण आधी रह गई है, ऐसे में वाहनों के दबाव से यहां भी जाम लग रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।