तेज रफ्तार और नशे ने बढ़ाई सड़क हादसों की संख्या
Lucknow News - रिपोर्ट -यातायात निदेशालय ने लखनऊ मंडल के 6 जिलों में हादसों के कारणों पर

रिपोर्ट -यातायात निदेशालय ने लखनऊ मंडल के 6 जिलों में हादसों के कारणों पर तैयार की रिपोर्ट-लखनऊ, उन्नाव और लखीमपुर खीरी में हादसे बढ़े, सीतापुर, हरदोई व रायबरेली में कमी आईइंफो-लखनऊ में वर्ष 2024-25 में 1049 हादसे हुए, जो 2025-26 में बढ़कर 1074 हो गए-लखनऊ में मृतकों की संख्या 99 से 128 और घायलों की संख्या 187 से बढ़कर 321 हुईलखनऊ। वरिष्ठ संवाददातासड़क और हाईवे पर बाइक और कार सवारों की मनमानी नहीं थम रही। तेज रफ्तार और नशे के कारण हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बात का खुलासा यातायात निदेशालय की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में लखनऊ मंडल के छह जिलों में गत वर्ष हुए सड़क हादसे की तुलनात्मक रिपोर्ट चौकाने वाली हैं।
लखनऊ, उन्नाव और लखीमपुर खीरी में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हादसे का ग्राफ बढ़ है। वहीं सीतापुर, हरदोई और रायबरेली में हादसे कम हुए हैं। बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ई चेकिंग को प्रभावी बनाने के लिए ई चालान करने के निर्देश आरटीओ प्रवर्तन समेत संबंधित विभागों को दिए गए हैं।मंडलीय सड़क सुरक्षा की बैठक में हर माह आरटीओ, ट्रैफिक, पुलिस, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग, यूपीडा के अलावा विभिन्न संगठनों की फौज जुटती हैं। इस बैठक में हादसे रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बन पाती। यातायात निदेशालय ने ई चेकिंग बढ़ाकर तेज रफ्तार वाहनों और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे अपराध को रोकने के निर्देश दिए हैं। सड़क की डिजाइन में सुधार आदि कराकर संबंधित विभाग प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं।सड़क हादसों के तीन कारण-सड़क पर तय रफ्तार के बाद तेज रफ्तार में वाहन चलाना-ड्रंक एंड ड्राइव प्रतिबंधित होने बाद नशे में वाहन चलाना-सड़क और सिग्नल लाइट पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघनलखनऊ में हादसे, मृतकों और घायल बढ़े-सड़क दुर्घटनाओं में 26 फीसदी की-मृतकों की संख्या में 29 फीसदी की-घायलों की संख्या में 71 फीसदी कीहर घंटे कट रहे 100 से ज्यादा चालानपिछले तीन महीने में लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के 2,19,253 चालान काटे। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में जून से अगस्त मिलाकर कुल 83,335 चालान किए गए हैं। यानी हर घंटे 100 से 115 चालान काटे जा रहे हैं। नो पार्किंग मामले में 32,188 वाहनों के चालान किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


