सड़क पर बसों की पार्किंग से ठहर रहा ट्रैफिक
लखनऊ में रोडवेज बसों की पार्किंग से जाम की स्थिति बनी हुई है। आलमबाग में 250 बसों की पार्किंग खाली है, लेकिन बसें सड़क पर खड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कई मुख्य सड़कों पर बसों की पार्किंग से आम लोग परेशान हैं।

सुबह-शाम आलमबाग और कैसरबाग में रोडवेज बसों से लग रहा जाम, मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी -250 बसों की पार्किंग बनी शोपीस
कैसरबाग में पार्किंग का ठेका रद्द
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
आम लोगों के लिए सड़क किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग करना अपराध हैं, लेकिन रोडवेज बसों की पार्किंग जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही है। सड़क पर रोडवेज बसों की पार्किंग से शहर के कई हिस्सों में सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसी सड़कों पर ट्रैफिक की चाल धीमी पड़ गई है। सड़क के एक लेन पर बसों का कब्जा है। बस ड्राइवरों की इस मनमानी से जहां आम वाहन सवार जाम में फंसकर रोज परेशान हो रहे हैं पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
दिन में रात्रिकालीन बसों की पार्किंग से शहर की रफ्तार थमी
परिवहन निगम की आलमबाग में 250 बसों की पार्किंग खाली पड़ी है और कैसरबाग में पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया है। शहर भर की सड़कों पर रोडवेज बसों की पार्किंग ने ट्रैफिक की चाल को बिगाड़ दिया हैं। स्थिति यह है कि आलमबाग क्षेत्र हो, कैसरबाग का इलाका या कमता तिराहा स्थित अवध बस स्टेशन इन तीनों बस अड्डों के बाहर रोडवेज बसों की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। सबसे खराब स्थिति आलमबाग और कैसरबाग की है।
इन इन रास्तों पर बसों की पार्किंग से लोग परेशान
रोडवेज की रात्रिकालीन सेवा वाली बसें सुबह-सुबह लखनऊ पहुंचती हैं। यह बसें बस अड्डों के आसपास सड़क किनारे पार्क हो जाती हैं। प्रदेश के करीब 18 बस डिपो से 200 से ज्यादा बसें आती हैं जोकि बस अड्डे की पार्किंग में खड़ी होने के बजाए सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग कर रही हैं। रोडवेज प्रशासन की इस मनमानी को देखते हुए बीते 19 मई को मुख्यमंत्री ने सड़क पर बसों की पार्किंग पर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद बसों की पार्किंग सुनिश्चित नहीं की गई।
इन इन रास्तों पर बसों की पार्किंग से लोग परेशान
मवैया मेट्रो स्टेशन से आलमबाग मार्ग पर
आलमबाग बस टर्मिनल के सामने दोनों छोर पर
आलमबाग टेढ़ी पुलिया से आनन्द नगर तक
रेजीडेंसी से कैसरबाग बस स्टेशन के बीच में
कमता तिराहे से शहीद पथ सर्विस लेन पर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


