नगर निगम सदन में जाम-अतिक्रमण पर गरजे पार्षद, दूसरे दिन ही अफसरों के दावों की खुली पोल

Jan 28, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - शहर में जाम व अतिक्रमण से पार्षद भी हैरान-परेशान, नहीं कर रहा निगम सुनवाई लखनऊ,

नगर निगम सदन में जाम-अतिक्रमण पर गरजे पार्षद, दूसरे दिन ही अफसरों के दावों की खुली पोल

राजधानी की सड़कों पर रोज़मर्रा की जिंदगी जाम और अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है, लेकिन नगर निगम और जिम्मेदार अफसरों के लिए यह मानो रूटीन फाइल बनकर रह गया है। मंगलवार को नगर निगम सदन में जब इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई तो पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब एक घंटे तक सदन में तीखी बहस, शोर-शराबा और आक्रोश देखने को मिला। पार्षदों ने साफ कहा कि शहर का यातायात भीतर से सड़ चुका है और अतिक्रमण ने सड़कों की सांसें रोक दी हैं। सबसे ज्यादा नाराज़गी इस बात को लेकर दिखी कि हजरतगंज जैसे इलाके, जिसे लखनऊ का हृदय स्थल कहा जाता है, वहां भीषण जाम और अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है।

पार्षदों ने अधिकारियों को सीधे कटघरे में खड़ा किया और कहा कि कागजी कार्रवाई और बैठकों से शहर नहीं चलता। मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह ने तो हद पार करते हुए जोनल अधिकारी को व्यक्तिगत 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी, ताकि कम से कम जिम्मेदारी का अहसास हो। सदन में बैठे अधिकारी सब सुनते रहे, आश्वासन भी दिए, लेकिन अगले ही दिन हालात फिर वही रहे जो रोज होते हैं। -------------------- दिन भर जाम रही नगर निगम के सामने की रोड बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने की सड़क पूरे दिन जाम से कराहती रही। शहर के चौक, हजरतगंज, टेढ़ी पुलिया, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, कुर्सी रोड, बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तक हर जगह एक जैसी कहानी है। एंबुलेंस तक फंस रही हैं, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, लेकिन सिस्टम पर कोई असर नहीं दिख रहा। ------------------ पार्षद बोले जाग नहीं रहे अफसर हजरतगंज क्षेत्र को जाम और अतिक्रमण मुक्त करने पर सदन में एक घंटे तक इस पर चर्चा हुई। जोनल अधिकारी ओपी सिंह को हमने 51000 का व्यक्तिगत पुरस्कार देने का ऐलान किया। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बुधवार को ही एक घंटे का शोर शराबा ठंड पड़ गया। रंजीत सिंह पार्षद, डालीगंज मनकामेश्वर मंदिर वार्ड ----------------------- मेडिकल कॉलेज में मरीज अंदर नहीं घुस पाते हैं। एंबुलेंस फंस जाती है। इतना भीषण जाम चौक क्षेत्र में लगता है। सदन में हमने भी बुधवार को आवाज उठाई। पुलिस ने कुछ लोगों को सस्पेंड कर अपना पल्ला झाड़ दिया। यहां चिड़िया, बकरा और कपड़ा मंडी लगती है। सदन में आवाज उठाने का भी कोई फायदा नहीं हुआ। अनुराग मिश्रा, अन्नू पार्षद --------------------- टेढ़ी पुलिया चौराहा कुर्सी रोड पूरी तरह जाम रहता है। अतिक्रमण ने सड़क निगल लिया है। जनता परेशान है नगर निगम ना अतिक्रमण हटा रहा है और ना जाम से मुक्त कर रहा है। बहुत खराब स्थिति है। सदन में आवाज उठाना भी कोई फायदा नहीं पहुंचा। राघव राम तिवारी, पार्षद लाला लाजपत राय वार्ड ----------- इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा इतना जाम रहता है कि इससे गुजरना बहुत कठिन हो जाता है। कुछ दिनों पहले एक एंबुलेंस में ही गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई। जाम की वजह से वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई। सोचिए राजधानी की स्थिति क्या है। सौरभ तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि --------------- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज चौराहे तक जो भीषण जाम लगता है। लगातार शिकायत कर रहे हैं। अतिक्रमण बढ़ने से जाम की समस्या और बढ़ रही है। अतिक्रमण की वजह से फ्लाईओवर के निर्माण का कोई फायदा नहीं हुआ। संतोष कुमार राय, पार्षद प्रतिनिधि

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।