Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTraffic and Parking Arrangements for National Inspiration Site Event 2610 Buses Expected
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चार गेट से आम लोगों को मिलेगा प्रवेश

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चार गेट से आम लोगों को मिलेगा प्रवेश

संक्षेप:

Lucknow News - राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने प्रवेश और पार्किंग की रूपरेखा तैयार की है। आम जनता के लिए चार गेट और वीआईपी के लिए दो गेट निर्धारित किए गए हैं। कुल 2610 बसें सात जिलों से आएंगी, जिसमें लगभग 1 लाख 45 हजार लोग शामिल होंगे। 15 पार्किंग स्थलों को विकसित किया गया है।

Dec 24, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने प्रवेश और पार्किंग की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। बड़ी संख्या में आने वालों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। आम जनता के लिए चार गेट निर्धारित किए गए हैं, जबकि दो गेट वीआईपी और वीआईपी के लिए आरक्षित रहेंगे। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिलों से आने वाले लोगों को गेट नंबर 3, 4, 5 और 6 से ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश मिलेगा। वहीं गेट नंबर 1 और 2 को विशेष रूप से वीआईपी और वीवीआईपी आगंतुकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे आम लोगों और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन में किसी तरह का टकराव न हो और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। सात जिलों से आएंगी 2610 बसें राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली से कुल 2610 बसें पहुंचेंगी। इनके माध्यम से करीब 1 लाख 45 हजार 275 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू कर दिया है। 15 स्थानों पर विकसित की गई पार्किंग बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के लिए कुल 15 पार्किंग स्थलों को विकसित किया गया है। रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ से आने वाली बसों के लिए प्रेरणा स्थल से लगभग डेढ़-डेढ़ किलोमीटर दूर पार्किंग बनाई गई है। वहीं बाराबंकी से आने वाली बसों के लिए मात्र 300 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल तय किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर से आने वाली बसों को 1250 मीटर दूर बने पार्किंग स्थलों में खड़ा किया जाएगा। लखनऊ की बसें डेढ़ किलोमीटर दूर खड़ी होंगी। ----------- सुबह से ही शुरू हो जाएगा बसों का आगमन प्रशासन के अनुसार सभी 2610 बसें अपने-अपने जिलों से सुबह 6:30 बजे से लेकर 8:00 बजे के बीच राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए रवाना होंगी। पूरे मार्ग पर यातायात पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।